फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में मां-बेटे घायल, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के करीमगंज ग्राम में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को लाठियां चली। इस दौरान मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद माता को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ज्ञात हो कि करीमगंज ग्राम निवासी रुक्मिणी देवी (58) पत्नी ललित कुमार जायसवाल, विन्धायल जायसवाल (28) का पट्टीदार से विवाद चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें