फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में आवंटन में अवैध पैसा लेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड हनुमानगंज के क्षेत्र पंचायतों की बैठक रविवार को नसीराबाद शिव मंदिर पर हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत को एवं उनके ग्राम पंचायतों में आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि आए दिन ब्लाक के ग्राम पंचायतों के आम नागरिकों को तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ब्लाक का चक्कर काटना पड़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास में अवैध तरीके से चयन कर आवास आवंटन कर दिया जा रहा है और लाभार्थी से फर्जी तरीके से पैसा अवैध तरीके से पैसे की वसूली की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से राजेश कुमार पांडेय, सर्वजीत गिरी , मुनेंद्र कुमार चौबे, विनोद कुमार , सुरेश साहनी, लव कुश कुमार, उमाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाकर सिंह और संचालन भैया सोनू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें