फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में तीन रिहायशी झोपड़ी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के नन्दपुर गांव निवासी रामनाथ तत्वा के रिहायशी घर में शुक्रवार की देररात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का अथक प्रयास करने लगे। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और देखते ही देखते रामनाथ के अलावा तेज बहादुर का भी कुल तीन रिहायशी झोपड़ी जल गई। तेज बहादुर फुचका बेचकर अपने परिवार का भरणपोषण करता है। लेकिन आग ने उसकी पूरा गृहस्थी उजाड़ दिया। घर में रखे अनाज, कपड़े, गहने व नकदी सहित सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें