फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में सेंध लगाकर नगदी व कागज चुराए

Sat, 10 Mar 2018 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
सेंध लगाने के बाद तोड़े दरवाजे - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन

रुरुगंज(औरैया)। बिधूना कोतवाली के कस्बा रुरुगंज स्थित उपडाकघर में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों की नगदी व जरूरी कागजात पार दिए। सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस व पोस्टमास्टर को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।

रुरुगंज कस्बा स्थित उपडाकघर  में एक चौकीदार तैनात रहता था। पिछले माह वह सेवानिवृत्त हो गया। जिसके चलते अब कोई भी चौकीदार नहीं रहता। शुक्रवार रात किसी समय चोरों ने डाकघर की पीछे की दीवार में सेंध लगा दी और अंदर घुसकर दरवाजे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर हजारों की नगदी व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। सुबह जब लोगों ने सेंध लगी देखी तो चोरी की जानकारी हुई। लोगों ने पुलिस व पोस्टमास्टर को सूचना दी।

पोस्टमास्टर सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पोस्टमास्टर ने कितने कि चोरी हुई इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। चौकी इंचार्ज संजय दत्त ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें