फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । उभाव थाना क्षेत्र के इंदौली गांव में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण वितरण की जाँच करने पहुचे मुख्य सेविका के समक्ष मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया। इंदौली ग्राम में बीते 13 अक्टूबर को पोषाहार वितरण के अनियमितता की जांच करने मुख्य सेविका कंचन दुबे और विभागीय अधिकारी पहुंचे ।जांच के दौरान मौके पर कुछ लोग पहुंचे तथा अराजकता का माहौल बनाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया ।इस माथमले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सविता श्रीवास्तव ने थाने पर तहरीर प्रस्तुत किया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। कार्यकत्री ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार से न्याय की गुहार लगाई।इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यकत्री की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें