फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

627 पेटी हरियाणा की शराब पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर (राजागांव खरौनी) स्थित एक आरा मशीन से पुलिस ने मंगलवार की रात हरियाणा निर्मित एक ट्रक अवैध अंग्रेजी बरामद किया है। पुलिस ने तीन बाइक को कब्जे में लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि वह सहयोगियों के साथ रात्रि में गश्त पर थे। कहा कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजागांव खरौनी (सारंगपुर) स्थित मृगेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के आरा मशीन पर एक ट्रक से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी उतारा जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो सूचनी सही निकली। बताया कि ट्रक से कुछ शराब उतारी जा चुकी थी जिसे फिर ट्रक पर लदवा कर चालक सहित दो लोगों को थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में कुल 627 पेटी अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें ट्रक चालक बलविंदर सिंह पुत्र अजमेर सिंह ग्राम मोहाली पंजाब और बलजिंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह ग्राम खरेड मोहाली पंजाब शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें