सहतवार। क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली स्थित ज्ञासुद्दीन मोबाइल सेंटर में मंगलवार की रात चोरों ने नकदी सहित कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस को दे दी है। ज्ञात हो कि बिसौली निवासी ज्ञासुद्दीन की मोबाइल की दुकान बिसौली बाजार में स्थित है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को अपनी दुकान शाम को बंद कर घर चला गया। बुधवार की सुबह किसी ने दुकान में चोरी होने की सूचना दी। आनन-फानन में दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो नकदी सहित सामान गायब देख अवाक रह गया। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने एयर फोन, चार्जर, मोबाइल 15 पीस, मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, केबल तार, एलईडी बल्ब सहित नकदी पांच हजार रुपये चुरा ले गए।