फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के गोन्हियाछपरा विशुनपुरा गांव के पूरब रेलवे लाइन के किनारे 30 जुलाई को बिजली खंभे से लटके मिले 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गला दबने से मौत की पुष्टि में हत्या व आत्महत्या को लेकर पुलिस उलझी हुई है। सवाल उठता है कि युवक ने अगर आत्महत्या किया है तो आखिर अनजान जगह आकर आत्महत्या क्यों किया। आत्महत्या का कारण क्या हो सकता है। लोगों के जेहन में यह भी प्रश्न उठा रहा है कि युवक को जबरिया खंभे पर लटका दिया गया हो ताकि लगे कि युवक ने आत्महत्या की है। जो भी हो एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस शव की पहचान भी नही कर सकी है। पुलिस की मानें तो मृतक के परिजन मिलते तो हत्या या आत्महत्या के मामले से पर्दा उठ सकता है। गोन्हियाछपरा विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग वाला स्थान डेथ प्वाइंट बनता जा रहा है और इससे लोग सहमे हुए हैं। एक साल के अंदर यहां मौत की तीसरी घटना होने से लोग सकते में हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि पीएम रिपोर्ट से तो आत्महत्या लग रहा है लेकिन अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें