फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा दोगुना करने वाले गिरोह के सदस्य को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। पैसे को बेडरेस्ट गेम के जरिये दोगुना करने वाले गिरोह के एक जालसाज को ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस मामले में आरोपी व पीड़ित से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर निवासी रामाश्रय प्रसाद का संपर्क एक साल पहले मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी पप्पू से हुआ। पप्पू ने बेडरेस्ट गेम के माध्यम से पैसे को कई गुना कमाने का लालच दिया और अपने साथ रामाश्रय को आज़मगढ़ ले जाकर रैकेट के दूसरे सदस्यों से मुलाकात कराई। रामाश्रय ने पप्पू को उन लोगों से गेम खेलने की ट्रेनिंग दिलवाई। इसके बाद गेम में पैसे लगाने की बात कह रामाश्रय से चार से पांच बार में करीब 20 लाख रुपये लगवाए। बाद में रैकेट के लीडरों ने कंपनी के मालिक को मृत घोषित कर दिया। जब पप्पू को गेम के नाम पर ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने रामाश्रय के रिश्तेदार को बात बताई। इसके बाद रामाश्रय ने पप्पू से मुलाकात कर पांच लाख रुपये देने की बात स्वीकार की। लेकिन उसके बाद वह फरार रहने लगा। बुधवार को रामाश्रय के एक परिचित ने पप्पू को बताया कि रामाश्रय सरया डीह भगत गांव में है। इसके बाद पप्पू कुछ लोगों के साथ गांव में पहुंचा और रामाश्रय को पकड़ कर घर ले आया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भीमपुरा थानाध्यक्ष पीएन द्विवेदी आरोपी व पीड़ित को साथ लेकर थाने ले गए जहां मामले में पुलिस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें