फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहोदरा गांव में शनिवार की सुबह खूंटा गाड़ने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के सहोदरा गांव निवासी कृष्णा का अपने पट्टीदार से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसीबात हो लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के कृष्णा (20), सोनू (18), गौरीशंकर (50) एवं फूलमती (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें