रेवती। रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग के पास नगर के वार्ड नंबर दो स्थित राजेश यादव के घर पर बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर 40 हजार नकदी सहित एवं हजारों रुपये के सोना चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले के छानबीन में जुट गई है।
नगर से बैरिया जाने वाले मुख्य मार्ग के पास राजेश यादव का घर है। राजेश ने बताया कि बुधवार की रात खाना खा कर परिवार के लोग छत पर सोने चले गए। सुबह उठने के बाद उत्तर के घर का ताला खोल कर अंदर जाने की कोशिश की तो लगा कि दरवाजा के पीछे अनाज का बोरा रखा था।
किसी प्रकार जब अंदर जाया गया तो बड़े ट्रंक(बक्सा) की सिटकनी टूटी एवं कपड़े अस्त व्यस्त देख उनके होश उड़ गए। बक्से में रखा गहने से भरा का एक बैग कुल चालीस हजार रुपये नगद सहित सोना की एक नग मांग टीका, एक नथिया, दो मंगल सूत्र, एक जोड़ा झुमका, एक आयरन, एवं चांदी के तीन जोड़ा हाथ संकरी, चार जोड़ी पायल बिछिया आदि रखे गए गये थे, गायब था। इसके साथ कई कीमती साड़ियां भी गायब थीं। बाद में बैग घर से दो सौ मीटर दक्षिण एक खेत में खाली पड़ा पाया गया। चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी कर मामले की छानबीन में जुट गई।