फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के कातिल पति को दी जाए कठोरतम सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। लेक अमोड़ी गांव में रविवार को दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी ममता की निर्ममता से हत्या करने के आरोपी ईश्वरी दत्त के खिलाफ सभी ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी के पिता जोगा दत्त सहित सभी ग्रामीणों ने बैठक कर उसका सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उन्होंने बैठक में तैयार किए गए एक मेजरनामा को डीएम और एसपी को सौंपकर आरोपी को कठोर सजा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी ईश्वरीदत्त पूर्व से ही खूंखार और अपराधी प्रवृत्ति का है। समाज में इस घटना से गलत संदेश जा रहा है। ग्रामवासी इस घटना से दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि कानून के प्रति विश्वास बना रहे इस नजरिए से भी आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। कहा कि भविष्य में आरोपी के जेल से छूटने पर उसके परिजनों को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों को भी इस व्यक्ति का खौफ बना हुआ है। मेजरनामे में हस्ताक्षर करने वालों में आरोपी के पिता जोगादत्त के अलावा हेतराम, जगदीश चंद्र, बलदेव भट्ट, जीवंती देवी, रेखा भट्ट, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, वीएस राणा, दिनेश चंद्र भट्ट, प्रेम सिंह, केशव राम, खुशाल दत्त, हरीश चंद्र, नारायण दत्त, हरीश चंद्र, खीमानंद, हेतराम भट्ट, उमापति, लक्ष्मी देवी, भवानी देवी, दीपा देवी, भावना, पुष्पा भट्ट, रेनूका महर, अनीता, बसंती भट्ट, माधवी देवी, जानकी देवी, मनीष भट्ट, नरेश भट्ट, मोहन चंद्र, बेनी राम, रश्मि भट्ट, लक्ष्मण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें