फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के विषहर गांव में गुरुवार की देर शाम छठ घाट जाने वाले रास्ते में छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वाकया उस समय हुआ जब महिलाएं घाट पर छठ पूजा कर रही थी, तभी एक युवक बाइक लेकर महिलाओं के बीच से गुजरा, इसको लेकर दूसरे पक्ष के छोटू सिंह ने मना किया । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तू-तू, मैं-मैं हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष का आरोप था कि महिलाओं से छेड़खानी करते हुए युवक बार-बार बाइक से आ-जा रहा था। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक का उसी रास्ते से घर है। लिहाजा वे अपने घर जा रहा था। मारपीट में मोमिन (20), वीरेंद्र सिंह (47), रफीक (45), शमीम (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों से तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें