रसड़ा। मऊ-रसड़ा मार्ग स्थित पकवाइनार रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की सुबह मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर निवासी मनीष यादव (24 ) पुत्र लालू यादव और उदय प्रताप यादव (50 ) पुत्र कन्हैया यादव बाइक से मऊ की तरह जा रहे थे कि मैजिक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।