बांसडीहरोड। वाराणसी-छपर रेल मार्ग स्थित बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के फाइव सी रेलवे क्रासिंग शुक्रवार को करीब दस बजे डेढ़ घंटे तक जाम रहा। जिसके कारण पूर्वी होम सिगभनल पर करीब 20 मिनट तक 19046 छपरा-सूरत अप एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। जिससे यात्रियों को काफी फजीहत हुई। मालूम हो कि शुक्रवार और सोमवार को बांसडीहरोड स्थित सती माई के स्थान पर दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में बिहार से लोग ट्रेन से आते हैं। पैसेंजर ट्रेन करीब दस बजे के लगभग पहुंचने के बाद यात्रियों से फाइवसी गेट जाम हो जाता है। जबकि सड़क से चलने वाले वाहन स्वामी भी इस जाम में फंस जाते हैं। बताया जाता है कि इस स्थान पर सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक केपी उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार और सोमवार को बिहार से काफी संख्या में लोग यहां आते हैं, जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ के कारण बैरियर गेट नहीं बंद हो पाता है। जिससे दिन ट्रेनें ने का आवागमन प्रभावित होता है।