फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमीयुगल को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी। भीमपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को टैक्सी स्टैंड के समीप से एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। क्षेत्र के महराजपुर अचैठा नवीन मौर्य पर गांव के ही एक युवती को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप है। इस मामले में लड़की के घर वालों ने भीमपुरा थाने में विगत 24 जून को लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शुक्रवार को भीमपुरा टैक्सी स्टैंड से दोनों फरार होने की फिराक थे कि इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंचे भीमपुरा थानाध्यक्ष परमानंद द्विवेदी ने दोनों को पकड़ लिया। युवती को महिला कांस्टेबिल के साथ मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं युवक संबंधित धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें