फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ सोमवार को हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया। वहीं, पीड़िता बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

नाबालिग की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि सोमवार सुबह वो नजदीक के गांव में गई थी। गर पर आठ वर्षीय बेटी अकेली थी। इस बीच पीड़िता के बुआ का लड़का घर पर आया और मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घर लौटने पर उसने बेटी को बेहोशी की हालत में पाया। होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को रात नौ बजे आरोपी बुधन राम पुत्र स्व. उमाशंकर निवासी गांव ब्यासी थाना दुबहर को रेवती रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें