फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली पुलिस ने सरदासपुर गांव में छह माह पूर्व हुई विवाहिता की हत्या के आरोपी सास, ससुर को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सास मुनिया देवी एवं ससुर जय प्रकाश को सरदासपुर गांव से गिरफ्तार किया। मृतका नीलम देवी(20) की 19 अपैल 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। नीलम के पिता गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के गंधपा निवासी राम गहन ने कोतवाली में दिये तहरीर में आरोप लगाया था कि 15 मई 2015 को सरदासपुर निवासी विजय पासवान पुत्र जय प्रकाश से धूमधाम से सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर शादी किया था। शादी के बाद से ही मेरी पुत्री को ससुराल के लोग बाइक एवं सिकड़ी के लिये मारने पीटने लगे। इस मामले में पुलिस पति विजय पासवान, उसके बड़े भाई कुंभकर्ण, ससुर जयप्रकाश, सास मुनिया देवी, जेठानी ज्योति देवी के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की धर पकड़ में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें