फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन लाख से अधिक का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के कटहलबारी मौजे में सोमवार की शाम आग लगने से सात मड़हे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों के कीमती सामान जलकर राख हो गए। घटना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने राख पर पानी उड़ेल कर्तव्य की इतिश्री की। हल्दीरामपुर के कटहलबारी मौजा स्थित सुरेश राजभर के मड़हे से आग की लपटें उठने लगी। हवा के झोंके से आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास के आधा दर्जन से अधिक मड़हों को अपने चपेट में ले लिया। सारे मड़हे धू-घूकर जलने लगे। ग्रामीणों के शोर पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक मड़हों में रखे जेवरात, नकदी, एक कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ितों की मानें तो अगलगी की घटना में करीब तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें