भरौली। नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि रविवार की शाम को खेत जाते समय गांव के युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी ने घर आकर परिजनों को इस बाबत जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के परिजन युवक के घर जाकर शिकायत की तो युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों की पिटाई कर दी जिससे किशोरी दो चाचा घायल हो गए। इसके बाद किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का इलाज सीएचसी नरहीं पर कराया और युवक के खिलाफ किशोरी से छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।