बलिया। केबिनमैन शैलेश तिवारी की हत्या हुए करीब पांच दिन हो गये, लेकिन पुलिस को अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस ने रविवार की सुबह तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस मामले का खुलासा शीघ्र ही करने का दावा कर रही है। शहर के चित्तू पांडेय चौराहे के समीप स्थित रेलवे क्रासिंग पर तैनात केबिनमैन की छह फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने राड से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सहायक स्टेशन अधीक्षक की तहरीर पर जीआरपी पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। इस मामले में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम शहर कोतवाली के जगदीशपुर, विजयीपुर व कदम चौराहा के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि सुराग मिल गया है। शीघ्र ही खुलासा होगा।