फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने जेल में बच्चों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने रविवार को जिला कारागार में निरुद्ध महिला कैदियों तथा उनके बच्चों से मुलाकात की। सदस्यों ने बताया कि जेल में कमलावती, सत्या सिंह, लीलावती देवी व रेशमा हैं। इनके बच्चे अंजनी, पूजा, मु. आहिल और संध्या भी जेल में हैं। महिला बंदियों के बच्चों के देखभाल, संरक्षण व पोषण को लेकर समिति के सदस्यों ने जेलर पंकज कुमार सिंह के साथ बैठक की। जेलर ने बताया कि 17 फरवरी से ही शिक्षक का पद रिक्त है और जल्द ही शिक्षक की व्यवस्था कर ली जाएगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पांडेय, राजू सिंह, अनिता तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी विनोद सिंह, धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अरिजीत सैनी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें