फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रक पर 60 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात दो अलग-अलग स्थानों से पशु तस्करी के लिए जा रहे है पांच ट्रकों पर पांच दर्जन से अधिक मवेशियों को बरामद किया। वहीं 12 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें 10 को मुचकले पर छोड़ दिया। जबकि दो पशु तस्करों को संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया। पकड़ा गये आरोपी ड्राइवर उन्नाव जनपद के गांधीनगर निवासी बनवारी लाल, इसी जनपद के मैसही चतुर निवासी मुकेश दुबे, फिरोजाबाद जनपद के थाना मक्खनपुर के रूपसपुर निवासी राजाराम, कन्नौज जनपद के थाना सौरिख के नसगलाधर निवासी भाई बबलेश, गाजीपुर जनपद के थाना नंदगंज के श्रीगंज निवासी शिव कुमार, इसी जनपद के जंगीपुर थाना के शहजादपुर निवासी अशोक, कासिमाबाद थाना के सुरवत निवासी वरखु वर्मा, नोनहरा थाना के धावा निवासी विजय कुमार, शंकर यादव, जालंधरपुर मरदह थाना के दुर्गति निवासी मंजूर है। जिन्हें पुलिस ने मुचकले पर छोड़ दिया। जबकि गड़वार थाना के रतसड़ निवासी बबलू प्रसाद गोंड तथा बिहार भोजपुर के शाहपुर थाना के रानी सागर निवासी अफाक को पुलिस ने पशु क्रुरता एवं गोवध अधिनियम के चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें