मारपीट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
रेवती। क्षेत्र की एक लड़की द्वारा सोमवार को एक युवक पर छेड़खानी करने के साथ ही मारपीट कर बेहोश करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के मुताबिक उक्त लड़की मुहल्ले के किराना की दूकान से मैगी खरीद कर अपने घर वापस जा रही थी। इसबीच एक युवक लड़की से पहले टकरा गया। लड़की द्वारा कारण पूछने पर उसने लड़की को जोरदार चांटा मारा, फलस्वरुप लड़की कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। राहगीर और आसपास के लोगों ने उसे घर पहुंचाया। सोमवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ थाना पहुंच कर एसओ सुरेश सिंह को युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस द्वारा धारा 354 बी, 308, 323, 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।