चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार से एक किमी दूर सरसेना- छपरा मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार रविवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी सोनू सिंह पुत्र मंगला सिंह की सरसेना बाजार में पुलिस चौकी के पास फर्नीचर की दुकान है। रोजाना की भांति वह रविवार की रात दुकान बंद कर गांव लौट रहा था। वह बाजार से एक किमी दूर सरसेना- छपरा मार्ग पर पहुंचा था कि सामने से आ रहा एक बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन ले गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने 100 नंबर डायल पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बाइक सवार फरार हो चुका था। पीड़ित ने सोमवार को थाने पहुंचकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। व्यापारी ने गायब मोबाइल की कीमत पंद्रह हजार रुपए बताया। वहीं इस बावत क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है,यदि ऐसा है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी ।