फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के असनावर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर ईंट पत्थर वह लाठी डंडे चले । जिसमें दोनों पक्षों से करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की देरशाम असनवार गांव में देवनाथ यादव और लख्मीनारायण के परिवार के लोगों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर तथा लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से गोलू यादव (35 ), थालू यादव (30 ), राजू यादव (25 ) वहीं दूसरे पक्ष से लक्ष्मीनारायण (50), गोविंद यादव (25 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बछईपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी भी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें