फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों का धावा, विरोध पर मारी गोली 0

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की देर रात गाय खोल रहे डकैतों का विरोध करने पर डकैतों ने दो लोगों को गोली मार दी। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात का फायदा उठाकर डकैत मौके से भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुनील सिंह (40) के घर करीब चार-पांच की संख्या में डकैत असलहा लेकर पहुंचे और गाय खोलने लगे। इसी बीच बगल में खड़ी साइकिल असंतुलित होकर गिर गई। जिसके बाद परिवार के मुखिया सुनील सिंह की नींद टूट गई। यह देख डकैत भागने लगे। जिनका पीछा कर मुखिया ने घर से 100 मीटर की दूरी पर एक को पकड़ लिया। इसके बाद अन्य डकैत उन्हें मारने पिटने लगे। पीड़ित का शोरगुल सुन उनका पुत्र शिवम् (17) और सत्यम (18) लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। जिन्हें चोरों ने कट्टे से फायर कर पैर में गोली मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें