जोशीमठ। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 470 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल आशीष रवियान ने बताया कि टीम ने महाविद्यालय मार्ग पर चेकिंग के दौरान धनवीर सिंह निवासी थैंग के पास से 470 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।