बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव में रविवार की देर रात सोते समय तेज बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से एक बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सीएससी रसड़ा पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव निवासी जनार्दन (50), दीनबंधु (52) एवं सन्नू (6) पुत्र जनार्दन सो रहे थे। इसी बीच रात में आई तेज बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।