फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। खेजूरी थाना क्षेत्र के ग्राम अजऊर में सोमवार की सुबह कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हृदय नारायण (50) पुत्र स्वर्गीय सुदर्शन राम की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को छितेश्वर व अभय नारायण के बीच एक विवादित भूमि पर महिला द्वारा कूड़ा फेंक दिए जाने के कारण जमकर मारपीट हो गई थी, जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में खेजुरी प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर ने बताया कि सोमवार के दिन 145 में जब्त जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष से लोग घायल थे। दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज हो चुका है। चूंकि दोनों पक्ष के लोग घायल थे, इलाज करवा रहे हैं। अत: अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इलाज करवा लेने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें