फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र ने बीडीसी मां को बंधक बनाने की दी सूचना, पुलिस की जांच में निकला पैसे के लेन-देने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की बीडीसी सदस्य को पैसा देकर बंधक बनाने का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। बीडीसी के पुत्र ने एसपी को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस ने मामले को जांच की तो मामला पैसे का लेनदेन का निकला। हालांकि कुछ देर बाद बंधक बनाने का ऑडियो भी वायरल होने लगा। सिकरिया गांव की बीडीसी उमरावती देवी के पुत्र ने एसपी को सूचना देकर बताया कि उसकी मां को पूर्व विधायक सनातन पांडेय के पुत्र व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर पांडेय ने बंधक बना लिया है। इसकी शिकायत मिलते ही एसपी ने गड़वार थाने को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह मौके पर पहुंचे तो उसकी मां ने बताया कि मुझे बंधक नहीं बनाया गया था मैं यहां बैठ कर बात कर रही थी तब तक मेरे पुत्र ने फोन कर दिया था। उधर, कुछ देर बाद बीडीसी के पुत्र का ऑडियो वायरल होने लगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला पैसे के लेनदेन का था। किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें