फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो महिला समेत सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में धान की कटाई के दौरान पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो महिला सहित सात लोग घायल हैं। घटना से कुछ देर पहले ही डायल 112 के द्वारा दोनों पक्षों में विवाद को सुलझाया गया था, लेकिन उसके वापस लौटते ही विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोषियों को पकड़कर थाने ले गई। बताया जाता है कि यह विवाद दोनों तरफ की पुरानी रंजिश की पुनरावृत्ति है। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में अर्जुन राम के पुत्र प्रशांत और सेमरी बारी के खरपत्तू यादव के पुत्र प्रमोद यादव में कुछ समय पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मुकदमा भी पंजीकृत है। गांव वालों की माने तो दोनों तरफ के बुजुर्गों द्वारा आपसी समझौते में विवाद का पटाक्षेप भी करा दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों तरफ के युवकों में फिर विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से डायल 112 को बुलाया गया था। मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया लेकिन उनके जाने के बाद ही एक पक्ष के लोगों ने खेत में काम कर रही खरपत्तू यादव की पत्नी फुलझारी देवी (50) पर हमला बोल दिया, जिसमें उसका सिर फट गया और वह बुरी तरह घायल हो गयी। महिला को घायल देखकर उधर के लोग आगबबूला हो गए और दूसरे पक्ष के लोगों पर टूट पड़े। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से फुलझारी के अलावा उसके पुत्र प्रमोद यादव 25, उसके पति खरपत्तू यादव 55 व दूसरे पक्ष से अर्जुन 52, उसका पुत्र प्रशांत कुमार 18, पत्नी रीता देवी 42 व विकाऊ 44 घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर किसी बड़ी घटना को रोकने के उद्देश्य से थाने की अधिकांश पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजाकर मेडिकल कराया। समाचार लिखे जाने तक एक पक्ष से तहरीर दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें