पुलिस और आबकारी की टीम ने कई स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने बांसपार बहोरवां ग्राम स्थित एक ईंट भट्ठे पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। टीम ने भट्ठे का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति क ी बात कही।
छापेमारी के दौरान टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों से दो दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया। इस दौरान 30 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिकारी भुआल जी सिंह ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्र ी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसके पूर्व क्षेत्र के सरया डीहू भगत, बनकरा, बाराडीह, मलेरा आदि स्थानों पर छापेमारी कर भट्ठियों को को नष्ट किया गया। एसडीएम रामानुज सिंह ने बताया कि भट्ठा स्वामी उमेश कुमार के खिलाफ छह लाख रुपये राजस्व बकाए के चलते ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर लिया गया।
इसके साथ ही भट्ठे का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। रसड़ा संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने बैजलपुर निवासी प्रभुनाथ और डेहरी गांव निवासी सती राम को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
फेफना पुलिस ने क्षेत्र के पांच ईंट-भट्टों पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पांच लोगों को धर दबोचा। मंगलवार की दोपहर बाद शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने क्षेत्र के मटिंहीं, बजहां, सिंहपुर, एकवारी एवं पियरिया स्थित ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी की।
कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। सिंहपुर स्थित श्याम नारायण सिंह के ईंट भट्ठे पर तीन और एकवारी स्थित दिग्विजय सिंह के ईंट भट्ठे पर दो लोगों को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि दोनों ईंट भट्ठों से दो क्विंटल लहन व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।