बलिया। बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने पांच माह पूर्व शराब तस्करी के कारोबार में संलिप्तता का आरोप बैरिया थाने पर अहम पद तैनात एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पर लगाया था। इसके अलावा एक अनुज्ञापि के पति के माध्यम से पूरा कारोबार चलाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। पूर्व विधायक की शिकायत के बाद अब विभाग तस्करों के रैकेट की जांच करवा रहा है।
एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि अवैध शराब तस्करी को लेकर पुलिस विशेष अभियान चलाकर नकेल कस रही है। इसमें काफी सफलता मिली है। पूर्व विधायक की शिकायत पर बैरिया क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी व पुलिस अधिकारी की सांठगांठ की जांच चल रही है। इसमें पूर्व के सारे रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इसमें कई लोगों के जद में आने की संभावना लग रही है।
-