फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: करंट से गाय मरी, लोगों ने पाॅवर प्लांट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर में एक निजी संस्था की ओर से संचालित सोलर पाॅवर प्लांट के करंट की चपेट में आने से वाॅर्ड दो निवासी भरत चौहान की गाय मर गई। आक्रोशित लोगों ने नगर के हस्क पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय प्लांट के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। ताला लगाए जाने के बाद कंपनी के एचआर द्वारा मुआवजा दिए जाने का लिखित आश्वासन देने पर लोगों ने ताला खोला। मंगलवार की सुबह भरत चौहान ने गाय को घर के सामने नाद पर बांध दिया। इसी दौरान हस्क पाॅवर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित एक तार नाद के समीप स्थित खंभे में से सट गया। इससे खंभे में करंट उतर आया। करंट से गाय मर गई। गाय के स्वामी ने बताया की गाय 60 से 65 हजार रुपये की थी।
विज्ञापन

भाजपा के जिलामंत्री तथा नगर के सभासद भोला ओझा के नेतृत्व में भरत चौहान, सविता देवी, मुन्नू कुंवर, बच्चा लाल चौहान, योगेंद्र चौहान, संजय चौहान चौहान आदि ने प्लांट के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। ताला लगाए जाने की सूचना के बाद संबंधित कंपनी के एचआर निशांत गुंजन ने पीड़ित सहित भोला ओझा से संपर्क करके लिखित आश्वासन दिया कि तीन जुलाई को उचित मुआवजा देंगे। इसके बाद लोगों ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें