फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेंध लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार स्थित केके ज्वेलर्स की दुकान में मंगलवार की देर रात चोरों ने सेंध लगाकर पांच लाख के जेवरात चुरा लिए। चोरी की जानकारी दुकानदार को बुधवार की दोपहर में हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचा।
विज्ञापन

नगरा-गड़वार मार्ग के सलेमपुर बाजार में कृष्ण कुमार वर्मा की केके ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। दुकान स्वामी के घर पर मांगलिक कार्यक्रम था। इसके चलते दुकान मंगलवार सुबह से बंद थी। बुधवार की दोपहर जैसे ही दुकानदार ने प्रतिष्ठान को खोला अंदर का दृश्य देख हैरान रह गया। दुकान के पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व दुकान में रखे अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। नगरा पुलिस को पीड़ित ने लिखित सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें