फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर प्रधान समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड रसड़ा के नगहर गांव में न्यायालय के आदेश पर मनरेगा से फर्जी तरीके से धन निकालने के आरोप में पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगहर निवासी महेंद्र राम पुत्र खेदू ने न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान संगीता सिंह, प्रधान पति आत्मा सिंह, रोजगार सेवक विनय कुमार सिंह ने मिलकर गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों पर फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनाकर नाबालिग, छात्र तथा रसोइयों के नाम पर धन निकाल कर सरकारी धन में लूट खसोट की गई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें