नुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित चट्टी पर गुरुवार को दंपति ठग एक महिला से दोनों कान की सोने की बाली, मंगलसूत्र लेकर शहर की तरफ भाग निकले। ठगी की शिकार महिला ललिता देवी पत्नी देवेंद्र यादव ने बताया कि मैं अपने ससुराल कुरारा चिलकहर से कमांडो जीप से बलिया पहुंची और पचखोरा गांव में जाने के लिए साधन ढूंढ रही थी, तभी दंपति हमें फुआ कहते हुए मेरे भाई तथा पिता का नाम बताया। नाम सही सुनने पर मैंने उन लोगों पर विश्वास कर लिया तथा उनके बाइक पर बैठ अपने गांव को चलने लगी। जब हनुमानगंज चट्टी पहुंचे तो बाइक रोक दिया और दोनों ने कहा कि इसी गांव में मेरी बहन रहती है। अगर आप अपने गहने कुछ देर के लिए दे देंगी तो पहन कर वहां से घूम आ जाउंगी। महिला ने विश्वास करते हुए अपने सारे गहने दे दिए। काफी समय बीतने के बाद जब ठग दंपति वापस नहीं आए तो महिला दहाड़े मारकर रोने लगी। इसके बाद आप बीती स्थानीय लोगों से बताई। तत्पश्चात लोगों ने इसकी हनुमानगढ़ पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।