फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी और अशिक्षा से जूझ रहा देश : रमाशंकर

विज्ञापन
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर।
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश चार बड़े खतरों धार्मिक कट्टरता, गरीबी और अशिक्षा से जूझ रहा है। उन्होंने मुल्क को बचाने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि देश धीरे-धीरे फासीवाद की ओर बढ़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए घातक संकेत है। उन्होंने आजादी के इतने वर्षों के बाद भी लाखों गांवों के अपराध मुक्त नहीं होने पर सवाल उठाया। जबकि सरकारें मौजूद हैं और सत्य की बातें की जा रही है। स्पष्ट किया कि देश तभी सुरक्षित और मजबूत बन सकता है, जब गरीबी से मुक्ति और शिक्षा का विकास होगा। इसके साथ ही अंधविश्वास और धार्मिक कट्टरता जैसी सामाजिक बुराइयों को भी जड़ से समाप्त करना आवश्यक है। सांसद में जोर देकर कहा कि इन चारों दुश्मनों को खत्म होने पर ही देश सही मायने में प्रगति करेगा। इस दौरान उन्होंने समाजवादी विचारधारा के पुरोधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव जैसे नेताओं ने इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया और समाज को सही दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने क्षेत्रीय विकास में शारदानंद अंचल की योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें