फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश फिर विश्वगुरु बनने की ओर गतिमान

विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का मां सरस्व? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन दर्शन कार्यक्रम टीडी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह सुरेश जोशी के भाषण सत्र का सजीव प्रसारण सभागार में किया गया। कोविड-19 के संकटकाल में इस वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन का स्वरूप परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत पुन: विश्वगुरु बनने के मार्ग पर गतिमान है तथा इसके परिवर्तनकारी व्यवस्था के हम साक्षी हैं, जो कि हम सभी का सौभाग्य है। हमें आधुनिकता के होड़ में अपनी परंपराओं व पद्धतियों को कतई भूलना नहीं है। भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा से पूरा विश्व लाभान्वित होता रहा है। भारत वसुधैव कुटुंबकम के विचार के साथ चलने वाला देश है। हम शक्ति की आराधना करते हैं किंतु उस शक्ति का उपयोग मानवता के हित में होना चाहिए। हम शास्त्र का अध्ययन करते हैं तो शास्त्र की रक्षा के लिए शस्त्र का भी अध्ययन करते हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित प्रो. छगनभाई पटेल तथा पुन: निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए देश समाज के प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक पहल करता है। गोरखपुर के दर्शन कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री अभिषेक हरि ने कहा कि प्रत्येक विकट परिस्थिति में मार्ग की तलाश कर, लक्ष्य को प्राप्त करना ही विद्यार्थी परिषद का मूल परिचय है। आज कोरोना वायरस के संकट काल में भी विद्यार्थी परिषद अपने प्रत्येक गतिविधि को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। कार्यक्रम आभार ज्ञापन जिला प्रमुख डॉ अनिल तिवारी तथा संचालन सौरभ सिंह रानू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें