फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में ताला बंदकर सभासदों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के सभासद अधिशासी अधिकारी के लगातार अनुपस्थित रहने से बाधित हो रहे विकास कार्यों से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। चितबड़ागांव नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा नगरपालिका परिषद बलिया में स्थाई अधिशासी अधिकारी हैं। चितबड़ागांव का भी अतिरिक्त प्रभार उन्हें सौंपा गया है।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि करीब छह माह पूर्व वर्तमान अधिशासी अधिकारी ने चितबड़ागांव का चार्ज लिया लेकिन इस दौरान करीब तीन दिन ही वह उपस्थित हुए हैं। वह भी आधे एक घंटे के लिए। बोर्ड की बैठक कई बार उनकी अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई। नगर पंचायत का लाखों का टेंडर ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है और विकास कार्य विगत तीन वर्षों में पूरी तरह ठप है। सभासदगण का आरोप है कि चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी की आपसी खींचतान की वजह से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। सभासदों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी कम से कम सप्ताह में दो दिन चितबड़ागांव कार्यालय पर बैठे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सभासद गण सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे। इस बाबत चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी को बार-बार आने के लिए कहा जाता है, लेकिन वह अलग-अलग समय में अलग-अलग बहाने बनाकर यहां उपस्थित नहीं होते हैं। इससे सभी प्रकार के कार्य पूरी तरह ठप हैं। इस मौके पर सभासद विजय गुप्ता, शैलेश सिंह, सीताराम चौरसिया, दीपक सिंह,अमित वर्मा, ज्ञानप्रकाश सिंह, विक्रम, विशाल, अखिलेश सिंह, सभासद प्रतिनिधि काशीनाथ, विनोद सिंह, झगरू खान, बबलू कसेरा, बबलू वर्मा, वीर बहादुर राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें