फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार-तार हुई भारतेंदु मंच की गरिमा, सभासद पति ने कलाकार से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के भारतेंदु मंच पर रविवार की रात चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला सभासद के पति ने मंच पर चढ़कर कथक नृत्य प्रस्तुत कर रही कलाकार के साथ छेड़खानी की। इसको लेकर कलाकार नाराज हो गए और लौटने के लिए तैयार हो गए। इसके चलते कार्यक्रम बीच में ठप हो गया। कलाकारों के पक्ष में दर्शकों ने भी आरोपी का विरोध किया। इस दौरान सभासद के पति की पिटाई भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों ने कलाकारों को समझाकर आधे घंटे बाद कार्यक्रम शुरू कराया।
विज्ञापन

ददरी मेले के समापन की पूर्व संध्या पर रविवार की रात ददरी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें कई भोजपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। वाराणसी से आई एक महिला कलाकार कथक नृत्य प्रस्तुत कर रही थी। इसी बीच नगर पालिका की एक महिला सभासद के पति मंच पर चढ़ गए और कथक नृत्य कर रही महिला कलाकार के साथ छेड़खानी की। इसे लेकर विवाद बढ़ हो गया और कलाकार कार्यक्रम छोड़ वापस जाने लगे। उन्होंने प्रस्तुति देने से इनकार कर दिया। आधे घंटे से अधिक समय तक कार्यक्रम बंद रहा। कलाकारों के पक्ष में दर्शकों ने भी आरोपी को जनता के बीच लाने पर अड़ गए। हंगामा देख पुलिस ने सभासद के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों ने कलाकारों को समझाकर कार्यक्रम शुरू कराया। मामले में कलाकारों की ओर से तहरीर नहीं देने के कारण पुलिस ने विधिक कार्रवाई नहीं की।
मेला थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि सभासद का पति नशे में था। इसने पिछले वर्ष भी मंच पर कलाकारों के साथ अभद्रता की थी। उसे हिरासत में लिया गया था लेकिन तहरीर नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें