फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं हो सकी बोहनी

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के पिलुई गांव स्थित खुला पीसीएफ गोदाम तथा धान खरीदने के लिए किसानों का इंतजार करता - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में निर्धारित 53 क्रय केंद्रों का संचालन तो किया गया, लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। कर्मचारी क्रय केंद्रों पर किसानों का आने का इंतजार करते रहे। हालांकि कुछ क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान नंबर लगाने के लिए जरूर पहुंचे थे। जिले में अभी सभी इलाके में धान की कटाई शुरू नहीं हुई है। बताया जाता है कि इस वर्ष खरीफ के दौरान बारिश नहीं होने के कारण विलंब से धान की रोपाई हुई। हालांकि कई इलाकों में धान की फसल तैयार हो चली है और जल्द ही कटाई भी शुरु होगी। इसका असर मंगलवार को क्रय केंद्रों पर भी देखने को मिला और किसी भी केंद्र पर किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। चितबड़ागांव : मंडी परिसर के विपणन केंद्र पर धान खरीद के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बोरा, कांटा, मजदूर इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था हो चुकी है। विपणन अधिकारी पूर्णेन्दु प्रवीण ने बताया कि धान खरीद के लिए किसान अपना अपना पेपर जमा कर रहे हैं। बेल्थरारोड : मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी विपणन शाखा पर धान की खरीदारी के लिए क्रय केंद्र को मंगलवार से क्रियाशील कर दिया गया है। इसके लिए किसानों का पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है। विपणन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि केंद्र पर लगभग 700 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण करवाया है। मनियर : धान खरीद के लिए मनियर क्षेत्र में पीसीएफ के दो पिलुई व बड़सरी जागीर सहकारी समिति को क्रय केन्द्र बनाया गया है। इसके अलावा विपणन विभाग का एक धान क्रय केन्द्र जिगनी बनाया गया है। मंगलवार को तीनों क्रय केंद्रों पर प्रभारी इंतजार करते रहे लेकिन कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। चिलकहर क्षेत्र के विकास खंड चिलकहर अंतर्गत दो धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे यहां धान खरीद की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें