फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विद्युत उपकेंद्र परिसर में खोदाई पर निगम सख्त, नगर पंचायत को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/रतसर। नगर पंचायत रतसर कला की ओर से रतसर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं विभागीय कॉलोनी परिसर में कराई गई खोदाई और तोड़फोड़ की कार्रवाई पर विद्युत निगम ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड बलिया के अधिशासी अभियंता ने 23 जून को नगर पंचायत रतसर कला के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर बिना पूर्व सूचना, विभागीय अनुमति और आवश्यक समन्वय के कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई है। 21 जून को नगर पंचायत रतसर कला के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह अपनी टीम और जेसीबी मशीन के साथ विद्युत उपकेंद्र परिसर पहुंचे और वहां स्थित विभागीय आवासों के आसपास भूमि की पैमाइश तथा खोदाई शुरू करा दी। स्थानीय लोगों और विद्युत निगम के कर्मचारियों की ओर से विरोध किए जाने पर नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि संबंधित भूमि नगर पंचायत की डीह भूमि है। पार्क निर्माण का प्रस्ताव है। विरोध के बाद नगर पंचायत की टीम मौके से लौट गई।
इसके बाद अधिशासी अभियंता ने जारी पत्र में कहा कि विद्युत उपकेंद्र के आसपास संवेदनशील विद्युत संरचनाएं स्थापित हैं। ऐसे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियोजित खोदाई या तोड़फोड़ से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ जनसुरक्षा संबंधी गंभीर जोखिम भी उत्पन्न हो सकते हैं। निगम ने पत्र में उपकेंद्र के गार्ड कक्ष एवं कॉलोनी परिसर में हुई तोड़-फोड़ की मरम्मत कराने की मांग की है। विद्युत निगम की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य अभियंता (वितरण) आजमगढ़, अधीक्षण अभियंता बलिया तथा संबंधित उपखंड अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें