फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित किए गए कोरोना वारियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ध्रुव जी सेवा संस्थान की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने के लिए थानाध्यक्ष पकड़ी के साथ सभी पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय पत्रकार, रतसर विद्युत उपकेन्द्र के प्रभारी अवर अभियंता समेत सभी विद्युतकर्मी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुर के समस्त स्टाफ को अंगवस्त्र व सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलू ने बताया कि अब तक संस्थान की ओर से हजारों लोगों को मास्क आदि देने के साथ उन्हें कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से तहसील, ब्लाक व थाना के माध्यम से हजारों लोगों के बीच राशन आदि का वितरण भी कराया गया है। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, वीरेन्द्र प्रताप तिवारी, आलोक रंजन सिंह, राजेश सिंह नन्दु, तरुण सिंह, चंदन सिंह, अभिषेक सिंह(टिंकु), रुपेश सिंह, संजय पाल, पवन यादव, राजनाथ राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें