फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा प्लस से निबटने की तैयारियों में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब वायरस के नए स्वरूप डेल्टा प्लस को लेकर देशभर में खौफ है। कई राज्यों में इसके मरीज मिलने के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट घोषित किया है। देवरिया और एक अन्य जनपद में इस वैरिएंट के मिलने से जिले में स्वास्थ्य महकमा भी आवश्यक तैयारियों में जुट गया है। जिला अस्पताल में 30 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। 10 बेड का एक वार्ड इसी महीने तैयार हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की कवायद भी तेजी से जारी है। दूसरी लहर में सामने आई दवाओं की किल्लत को लेकर भी विभाग संजीदा है। इसके तहत, कोरोना कॉल में प्रयोग की जाने वाली औषधियों की खरीदारी भी की जा रही है। इतना ही नहीं, विभाग ने बाल रोग विशेषज्ञों की कमी से निपटने के लिए भी दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू करा दी गई है ताकि भविष्य में किसी भी विषम परिस्थिति से निपटा जा सकें। चार सीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लॉट बनवाया जा रहा है। सभी सीएचसी पर पांच ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मुहैया कराने की योजना है। इसके अलावा, एल-वन में 10 और एल-टू अस्पताल में 20 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हो रही औषधियों की खरीदारी
कोरोना की दूसरी लहर में हुई दवाओं की किल्लत से सबब लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर की तैयारियों के तहत कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्रयोग की जाने आवश्यक दवाओं की बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रहा है। ताकि संक्रमित लोगों को दवाओं के अभाव का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नहीं हो रही रेल यात्रियों की जांच
भले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की जा रही है, लेकिन गैर प्रांतों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच तक नहीं की जा रही है। जबकि दूसरे राज्यों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि कोविड-19 के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस की आशंका को देखते हुए प्रदेश सरकार ने केजीएमयू में जीनोम सीक्वेसिंग शुरू कराई है। सीमावर्ती प्रदेशों में डेल्टा प्लस के मरीज मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। दूसरे प्रदेश से आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है।
कोरोना के तीसरे वेरिएंट से निपटने विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसके तहत ऑक्सीजन प्लॉट व पैडियाट्रिक वार्ड की स्थापना, औषधियों की खरीदारी के साथ-साथ चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सीएमओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें