बलिया। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना से शहर की वृद्ध महिला एवं डुमरी चिलकहर निवासी वृद्ध की मौत होने की पुष्टि की गई है। जबकि नए 415 केस पाए गए हैं। वहीं एक्टिव केस 3547 हैं। होम आइसोलेशन में 2930 तथा एल-1 औरएल-2 बसंतपुर में नौ मरीजों को भर्ती किया गया है। शुक्रवार को कुल 2080 लोगों की सैंपलिंग की गई।
जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की तादाद 137 पहुंच गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उधर, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने आमजन मानस के साथ ही जिले के समस्त प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।