फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हो सकेगा कोरोना संक्रमित का इलाज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर के मरीजों के लगाया जा रहा बेड। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की उपचार अब जिला अस्पताल में हो सकेगा। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर लगा दिए गए हैं। आक्सीजन व अन्य जरूरी संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों को वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संक्रमित मरीज के मिलते ही ट्राम सेंटर में उसका उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में लेवल टू के दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। एक वार्ड में पांच बेड दूर-दूर लगाए गए हैं। दूसरे वार्ड में प्रत्येक बेड कूपे में स्थापित किए गए हैं। जहां सभी बेड के पास वेंटिलेटर स्थापित हैं। वेंटिलेटर से आक्सीजन सिलेंडर को जोड़ा गया है। चिकित्सकों को वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मनोज कुमार और डॉ. गुंजन वाराणसी से वेंटिलेटर आपरेट करने का प्रशिक्षण ले चुके हैं। प्रशिक्षित चिकित्सकों ने स्थानीय स्तर पर बेहोशी के चिकित्सक, फीजिशियन, चाइल्ड स्पेशलिस्ट सहित अन्य डाक्टरों को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं। कोरोना की महामारी को देखते हुए वेंटिलेटरों की स्थापना की गई है। अब कोविड-19 के मरीजों को बाहर किसी अन्य अस्पताल में उपचार कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उनका उपचार हो सकेगा। स्थापित किए गए सभी वेंटिलेटर ट्रामा सेंटर के हैं। जिन्हें आपात काल की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
कोट
कोरोना से संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वेंटिलेटर के साथ लेवल टू के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। उनमें सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था की गई है। अगर कोरोना के मरीज के आते हैं तो उसका उपचार यही शुरू हो जाएगा।-डॉ. मिथिलेश सिंह, ईएनटी सर्जन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें