फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक होते ही शुरु हुई मनमानी, लगने लगे जाम, शाम का वक्त बढ़ाने की भी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। करीब एक माह तक लागू कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलते ही एक बार फिर मनमानी शुरू हो गई है। बाजारों में जहां भीड़ लगने लगी है, वहीं विभिन्न मार्गों पर जाम भी लगने लगे हैं। हालांकि व्यापारियों की मांग है कि शाम की अवधि एक घंटा और बढ़ाने की जरूरत है कि ताकि दुकानदारों का व्यवसाय बढ़े और ग्राहकों को भी राहत मिले। ग्राहकों का मानना है कि शाम को ही बाजार करना होता है। ऐसे शाम का वक्त बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के कारण एक माह से बंद रहे बाजार मंगलवार से फिर गुलजार हो गए। हालांकि इस दौरान दुकानें खुलेने से लोगों को आसानी से उनकी जरूरत की वस्तुएं मिलीं, लेकिन कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां भी उड़ी। वैसे तो प्रशासन ने दुकानदारों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की सख्त चेतावनी दे रखी थी। बावजूद इसके बाजार में कहीं इसका असर नहीं दिखा। ना तो लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरुरी समझा और ही इस बाबत दुकानदार ग्राहकों समझा पाए। इतना ही नहीं बाजार में आने वाले अधिकांश लोगों ने तो मॉस्क लगाना भी जरुरी नहीं समझा। उधर, अनलॉक के दूसरे दिन बाजार में भारी भीड़ से जाम की स्थिति बनी रही। उधर, व्यापारियों व ग्राहकों ने शाम को एक घंटा और बाजार खोलने की मांग की है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद अप्रैल माह में पहले सप्ताह में दो दिन बंदी, फिर चार दिन बंदी हुई। इसके बाद एक मई से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। इससे दुकान बंद हो गईं थीं। जरूरत की वस्तुओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें