बांसडीह। विकास खंड के खंड विकास अधिकारी रंजीत कुमार ने शकरपुरा में निगरानी समिति के बैठक के दौरान गठित निगरानी समिति के सदस्यों को गांवो में डोर टू डोर जाकर कोरोना संक्रमितों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने निगरानी समिति के सदस्यों को गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा गांवों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने तथा मास्क वितरण कराने का निर्देश भी दिया है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रंजीत कुमार, ग्राम प्रधान पूनम देवी, सचिव विजय शंकर सिंह आदि रहे।